{"_id":"5c8d5ad0bdec221431496547","slug":"141552767696-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना डाली अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना डाली अश्लील फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। किसी ने एक महिला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं महिला के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। महिला को इसका पता चला तो उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला की तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका फेसबुक पर एकाउंट है। किसी ने उसकी फेसबुक से फोटो उठाकर फर्जी फेसबुक एकाउंट उसके ही नाम से बना डाला। आरोप है कि फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर वह अश्लील फोटो और मैसेज डाल रहा है। साथ ही उसके रिश्तेदारों और परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। इसके बाद वह उन्हें अश्लील मैसेज और फोटो भेज रहा है। महिला ने बताया कि फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने का पता तब चला जब परिचितों ने फोन कर उसके एकाउंट से अश्लील मैसेज भेजे जाने की जानकारी दी। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही एक व्यक्ति पर फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।