{"_id":"5c64611fbdec22738442b3b2","slug":"141550082335-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर हमला कर मोबाइल व नकदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों पर हमला कर मोबाइल व नकदी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कॉलेज से घर लौट रहे तीन छात्रों पर आठ-दस युवकों ने हमला कर मोबाइल व नकदी छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ मिलकर तीनों ने कोतवाली गंगनहर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बुधवार दोपहर दो बजे आजाद नगर निवासी तीन छात्र दीपक, हिमांशु व सागर राणा कॉलेज से पनियाला रोड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनियाला रोड पर आठ-दस युवकों ने उनको घेर लिया। घेरने के बाद सभी युवकों ने तीनों पर हमला बोल दिया। तीनों के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीन ली। शोर मचाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को जमा होते देख सभी हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह तीनों गंगनहर कोतवाली पहुंच गए। तीनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।