फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नकाबपोश बदमाशों ने कोरियर कर्मचारी को लूटा

नकाबपोश बदमाशों ने कोरियर कर्मचारी को लूटा

Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने  कोरियर कर्मचारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर मारपीट कर 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिरान कलियर निवासी विपिन कुमार एक कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार को वह काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। जब वह लखनौता-झबरेड़ा मार्ग पर सढौली गांव के नजदीक पहुंचा, तो पुलिया के पास तीन बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश ने उसको रोक लिया। उन्होंने युवक को तमंचा दिखाकर उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। पीड़ित विपिन कुमार घटना के बाद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। दिनदहाड़े लूट की घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भय बना हुआ है। बता दे कि पिछले महीने ही सढौली गांव के पास एक ढाबे पर तीन-चार बदमाशों ने ढाबा मालिक व ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। उधर थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला सग्दिध नजर आ रहा है। एसओजी टीम भी पीड़ित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed