{"_id":"5b92c4bb867a557eca0903b9","slug":"141536345275-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ब्लैकमेल कर दो महिलाओं ने मांगी रकम, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को ब्लैकमेल कर दो महिलाओं ने मांगी रकम, धमकाया
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
युवक को बंधक बनाकर दो महिलाओं ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक को ब्लैकमेल करते हुए हजारों की रकम मांग की। युवक ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पहुचंकर पुलिस से शिकायत कर दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव खेड़की निवासी हरजीत किसी काम से रुड़की आया था। इस दौरान उसकी एक महिला से मुलाकात हुई। महिला ने उससे जान पहचान बढ़ा ली। आरोप है कि इस बीच उस महिला ने हरजीत को किसी काम से रुड़की बुलाया और दूसरी महिला से बातचीत कराई। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने हरजीत से 30 हजार रुपये मांगे। उसने इंकार किया तो उसे बंधक बना लिया और उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवक के पिता सुरेश ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।