फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मिर्च पाउडर डालकर नगदी लूट का प्रयास

मिर्च पाउडर डालकर नगदी लूट का प्रयास

Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मिर्च पाउडर डालकर नगदी लूट का प्रयास

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर। युवक ने परिचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नगदी लूटने का प्रयास किया। यात्रियों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

बुधवार रात मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रही थी। बस में रुड़की से एक युवक सवार हुआ। युवक ने परिचालक से मंगलौर के लिए टिकट लिया। बताया जाता है मंगलौर रोडवेज अड्डे पर पहुंचने के बाद युवक ने परिचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नगदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। बस सवार यात्रियों के शोर मचाने पर बस अड्डे में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शहर चौकी के एसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed