फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हस्यमय परिस्थितियों में लापता अधिवक्ता की गुमशुदगी दर्ज

हस्यमय परिस्थितियों में लापता अधिवक्ता की गुमशुदगी दर्ज

Fri, 15 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हस्यमय परिस्थितियों में लापता अधिवक्ता की गुमशुदगी दर्ज
लापता अधिवक्ता की गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन

रुड़की। कृष्णानगर निवासी अधिवक्ता के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
कृष्णानगर निवासी अधिवक्ता पुष्पेंद्र बृहस्पतिवार को किसी काम के लिए निकला और फिर लापता हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिवक्ता पुष्पेंद्र के लापता होने के बाद बुधवार रात किसी अज्ञात ने दो बार फोन कर पत्नी से अधिवक्ता के घर पहुंचने की बात भी पूछी थी, जिसके चलते परिजनों को अपहरण की आशंका हैं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने मामले में कार्रवाई की गुहार एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से भी लगाई थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता की गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि लापता अधिवक्ता की सर्विलांस के जरिए खोजबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed