फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एसपी देहात से मिलें डबल मर्डर के पीड़ित परिजन

एसपी देहात से मिलें डबल मर्डर के पीड़ित परिजन

Sat, 19 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एसपी देहात से मिलें डबल मर्डर के पीड़ित परिजन
रुड़की। 13 दिन पहले बेलड़ी गांव में गोदाम की चौकीदारी के दौरान चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में शुक्रवार को इनके परिजनों ने एसएसपी देहात से मुलाकात कर जल्द हत्या के खुलासे की मांग की। एसपी देहात ने परिजनों को जांच का आश्वासन देते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को बेलड़ी गांव स्थित पाइप लाइन के गोदाम में चौकीदारी कर रहे शेरपुर निवासी इंद्र सिंह और मेघराज की हत्या कर दी थी। दोनों की हत्या करने के बाद बदमाश गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की थीं, लेकिन आज तक कई पहलुओं पर काम करने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई हैं। शुक्रवार को शेरपुर के कुछ ग्रामीण पीड़ित परिजनों के साथ एसपी देहात से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने मामले को लेकर एसपी देहात से वार्ता करते हुए जल्द खुलासे की मांग की। एसपी देहात ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर गंभीरता से साथ जांच की जा रही है। मामले का खुलासे जल्द किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान अनुज सैनी, आदेश सैनी, नरेश सैनी, नेकीराम सैनी, राजकुमार, किशन सिंह, आलोक सैनी एवं मदन सैनी आदि लोग मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed