फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकानदार से मारपीट कर गल्ले से हजारों की लूट

दुकानदार से मारपीट कर गल्ले से हजारों की लूट

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट कर गल्ले से हजारों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मलकपुर चुंगी पर दुकान में चोरी करते दो महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ना दुकानदार को महंगा पकड़ गया। महिलाओं ने फोन कर एक दर्जन परिचित युवकों को मौके पर बुला लिया। लाठी डंडे और बेल्ट से लैस होकर पहुंचे युवकों ने दुकानदार से गालीगलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही गल्ले से हजारों की रकम निकाल ली। आसपास के दुकानदारों को जमा होेने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी पर विकास गर्ग की विकास प्रोविजन स्टोर है। शनिवार दोपहर दो बुर्काधारी महिलाएं दुकान पर सामान खरीदने पहुंचीं। महिलाओं ने कुछ सामान खरीदकर थैले में रख लिया। शक होने पर दुकानदार ने थैले की तलाशी ली तो महिलाओं ने कुछ सामान चोरी कर रख लिया था। दुकानदार ने थैले से सामान निकाल लिया और महिलाओं को डांट लगाई। आरोप है कि दोनों महिलाएं पास की ही दुकान पर पहुंचीं और एक युवक से मोबाइल लेकर किसी को फोन किया। करीब पांच मिनट में ही एक दर्जन से अधिक युवक हाथ में लाठी डंडे और बेल्ट लेकर महिलाओं के पास पहुंचे और फिर विकास गर्ग के पास आ गए।
विज्ञापन

युवकों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देख आसपास के दुुकानदार एकत्रित हो गए और युवकों का विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बीच युवकों ने दुकान के गल्ले से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस बुलाने की बात सुन महिलाओं को लेकर युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों ने बताया कि एक युवक रामपुर चुंगी का रहने वाला है और वर्तमान में पठानपुरा में रह रहा है। आरोप है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके बाद विकास गर्ग ने पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही केस दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed