{"_id":"6aea49dd5a9b134bac0f83c3","slug":"subsidized-urea-used-in-chemical-factory-940-bags-seized-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128813-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्टरी में सब्सिडी वाले यूरिया का इस्तेमाल, 940 कट्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्टरी में सब्सिडी वाले यूरिया का इस्तेमाल, 940 कट्टे बरामद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-18 स्थित सूर्या नगर औद्योगिक क्षेत्र की एडेसिव आर्टीसट्राई एलएलपी फैक्टरी में सब्सिडी वाले यूरिया के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 940 कट्टे यूरिया और 392 खाली प्लास्टिक कट्टे बरामद किए।
प्रत्येक कट्टे में 45 किलोग्राम खाद थी। इस तरह कुल 42.3 टन यूरिया मिला। आशंका है कि कृषि उपयोग के लिए मिलने वाले खाद का इस्तेमाल केमिकल बनाने में किया जा रहा था।
एवीटी स्टाफ को दो नवंबर की शाम फैक्टरी में यूरिया के औद्योगिक इस्तेमाल की सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात टीम ने छापा मारा। मौके पर विमलेश और गौरव नाम के दो कर्मचारी मिले। फैक्टरी का मालिक इकजोल सिंह बधवा दिल्ली के जनकपुरी का रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोदाम में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के 240 और एचयूआरएल के 700 कट्टे मिले। कर्मचारी खाद से संबंधित बिल, लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। सूचना पर पहुंचे फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने दोनों कंपनियों के यूरिया के नमूने लिए। प्रत्येक के तीन-तीन भाग तैयार कर कोड दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही खाद के कथित दुरुपयोग की पुष्टि हो सकेगी।
कैसे होता है उपयोग?
रासायनिक प्रतिक्रिया : एडेसिव बनाने की प्रक्रिया में यूरिया को फॉर्मेल्डिहाइड के साथ एक विशेष तापमान और पीएच स्तर पर मिलाया जाता है। इनके आपस में जुड़ने (पॉलीकंडेंसेशन) से एक तरल या पाउडर जैसा रेजिन तैयार होता है।
प्लाइवुड और लकड़ी उद्योग: इस प्रकार बनने वाले यूरिया-फॉर्मेल्डिहाइड गोंद का सबसे ज्यादा उपयोग प्लाईवुड, पार्टिकल बोर्ड, मीडियम डेंसिटी फाइबरबोर्ड और लेमिनेट को आपस में चिपकाने के लिए किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया गया है। इसमें फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर, फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद 940 कट्टे यूरिया, 392 खाली कट्टे और नमूनों के दस्तावेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-जयभगवान, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गोंद या चिपकने वाला पदार्थ (एडेसिव) बनाने में यूरिया खाद का मुख्य उपयोग यूरिया-फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन नामक एक मजबूत और सस्ता थर्मोसेट एडहेसिव तैयार करने के लिए किया जाता है।
-डॉ. सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग, बहादुरगढ़।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-55: बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से पकड़ा गया यूरिया खाद। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -