फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घरेलू विवाद पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

घरेलू विवाद पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

Wed, 27 Feb 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा कलां गांव के राजपाल के 34 वर्षीय बेटे अमित उर्फ बिट्टू का कुछ दिनों से अपने परिवार के लोगों के साथ जंगल में रास्ते को लेकर विवाद था। ग्रामीणों के मुताबिक, उसका परिवार के लोगों के साथ शुगर मिल में बेचे गए गन्ने की पर्ची के भुगतान को लेकर भी विवाद था। परिवारवालों के मुताबिक, सोमवार की शाम अमित भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार देर रात अमित की पत्नी ने किसी काम के लिए आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला तो कमरे में गई। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने अमित को उठाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं उठा। परिवारवालों को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। परिवारवालों के मुताबिक, सुसाइड नोट में अमित ने पर्ची के भुगतान खेत के विवाद से तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक का परिवार के कुछ लोगों के साथ विवाद था। परिवारवालों ने उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट को दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed