{"_id":"5c0abbc1bdec2241a9113b59","slug":"131544207297-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में बवाल की आंशका देख मांगी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी में बवाल की आंशका देख मांगी पुलिस सुरक्षा
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बेटी की शादी में कुछ लोगों पर बवाल कर अड़चन डालने की आशंका जताकर एक व्यक्ति ने शादी वाले दिन पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही आशंका जताई है कि कुछ लोग शादी वाले दिन बवाल करने की फिराक में हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस सुरक्षा के लिए उससे कागजी कार्रवाई करने की बात कही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित विजयनगर निवासी धीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ लोगों से उनका विवाद चला आ रहा है। उक्त लोग कई बार उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने पर उतारू हो चुके हैं। ये लोग उनसे रंजिश रखते आ रहे हैं। साथ ही बताया कि उनकी बेटी की अगले सप्ताह शादी है। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी की शादी वाले दिन उनसे रंजिश रखने वाले लोग अड़चन पैदा करने के लिए बवाल कर सकते हैं। उन्हें पता चला है कि ये लोग विवाद करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शादी वाले दिन दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के लिए उन्हें कागजी कार्रवाई करने के साथ ही पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन भी पहले ही जमा करना होगा। इसके बाद ही सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा हो सकता है कि शादी वाले दिन चेतक पुलिस को भेजकर गश्त करा दिया जाएगा।