फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खानपुर। कलसिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आनन-फानन में मंगलवार को तड़के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला के बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलसिया गांव निवासी किसी ग्रामीण ने मंगलवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर फोन कर सूचना दी कि एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों की ओर से शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना वायरलेस पर फ्लैश होते ही खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर पुलिस बल के साथ कलसिया गांव पहुंचे और मृतका के बेटों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मृतक महिला के बेटों ने बताया कि महिला फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी। दो दिन से रायसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को अस्पताल में ही मौत हो गई थी। उनका कहना था कि मंगलवार को पड़ोस में एक शादी होने थी, इसलिए उन्होंने गंगा के तट पर तड़के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर से भी बात की। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बताया कि महिला को फेफड़ों की बीमार नहीं थी, बल्कि सिर पर चोट के कारण अधिक रक्तस्राव के चलते उसे अस्पताल में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उसके बेटे उसे वापस घर ले गए थे। डॉक्टर के खुलासे के बाद पुलिस ने बेटों की निशानदेही पर शव का अंतिम संस्कार करने के स्थान पर जाकर भी जांच पड़ताल की पर वहां शव को जलाने का कोई निशान नहीं मिल पाया। पुलिस ने तीनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया का मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed