{"_id":"5ccddbd4bdec220700632e10","slug":"121556995028-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने पिता को जान से मारने की धमकी दी। छेड़छाड़ से परेशान पिता और बेटी ने किराये का मकान छोड़ दिया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति रामपुर चुंगी पर किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करती है जबकि वह सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता है। आरोप है कि पास ही रहने वाले तीन युवक उसकी बेटी के साथ कंपनी आते-जाते छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने दूसरी जगह मकान ले लिया। आरोप है कि युवक अब भी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिता ने उनके परिजनों से शिकायत की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बेटी से छेड़छाड़ से आहत पिता ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।