{"_id":"5c9fba8dbdec22141d19eb8e","slug":"121553971853-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी: छह कुंतल गोमांस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी: छह कुंतल गोमांस समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के पास जंगल में गोकशी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, उपकरण और गोमांस भी बरामद किया हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ी शिकोपुर में गोकशी की जा रही है। मंडावर पुलिस चेकपोस्ट प्रभारी एसआई अशोक कश्यप ने पुलिस टीम के साथ खेड़ी शिकोहपुर के पास जंगल में पहुंचे। वहीं, गोकशी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी चकमा देकर भाग निकला। मौके से तीन कुंतल गोमांस और उपकरण बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुस्तकीम और गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर बताया है। दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
वहीं, ग्राम सिकरोढ़ा के पास जंगल के एक खेत में भी गो संरक्षण स्कवाड के एसआई दीपक ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से तीन कुंतल गोमांस और उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी इमरान निवासी सिकरोढ़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई अशोक कश्यप, एसआई दीपक, शरद, राजेंद्र, सुदेश खरोला, धीरेंद्र कुमार, संदीप चौहान, मुकेश कुमार, योगेश कुमार आदि शामिल रहे।