फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ... तो कुशीनगर से भी जुड़ सकते हैं जहरीली शराब के तार

... तो कुशीनगर से भी जुड़ सकते हैं जहरीली शराब के तार

Tue, 12 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
... तो कुशीनगर से भी जुड़ सकते हैं जहरीली शराब के तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली कच्ची शराब ने सहारनपुर व हरिद्वार से लेकर यूपी के कुशीनगर जिले तक एक ही दिन कहर बरपाते हुए कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक ही दिन तीन जिलों में हुई घटना के तार आपस में तो जुड़े हुए नहीं है। कुशीनगर की घटना से सहारनपुर और हरिद्वार के तार जुड़े होने के सवाल पर दोनों जिलों के एसएसपी ने भी इस बात से इनकार नहीं किया है। दोनों ही एसएसपी ने जांच चलने का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में तार जुड़े होने का मामला सामने आ भी सकता है और आ भी नहीं सकता है।

जहरीली कच्ची शराब ने यूपी से लेकर उत्तराखंड तक जमकर कहर बरपाया है। सहारनपुर और हरिद्वार में जहरीली कच्ची शराब से मरने वालों का आंकड़ा सौ से पार जा चुका है। जहरीली शराब पीने वाले सैकड़ों लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है। सहारनपुर और हरिद्वार जिले में जिस दिन यह विभत्स घटना हुई थी, उसी दिन यूपी के कुशीनगर जिले में भी जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत हुई थी। वहां भी कई लोगों का अभी तक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार को सिविल लाइंस में हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार से प्रेस वार्ता के दौरान सहारनपुर और हरिद्वार जिले के जहरीली कच्ची शराब के तार कुशीनगर से जुड़े होने का सवाल पूछा गया। सवाल के जवाब में दोनों एसएसपी ने कुशीनगर से तार जुड़ने की बात से इनकार नहीं किया। दोनों एसएसपी ने जांच चलने का हवाला देते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच के दौरान भविष्य में कुशीनगर से तार जुड़ भी सकते हैं। ऐसे में यह चर्चाएं जोर पकड़नी लगी है कि हरिद्वार और सहारनपुर के तार कुशीनगर से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed