फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पिता से मारपीट

किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पिता से मारपीट

Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पिता से मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

घेर में पिता का खाना देने जा रही किशोरी को गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गन्ने के खेत में खींच लिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े किशोरी के पिता को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के शख्स का गांव के नजदीक ही घेर है। बताया जाता है कि शनिवार को उसकी पत्नी और उसका एक बेटा किसी काम से बाहर गए थे। पीड़ित की मानें तो वह दिन में अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गया था। उसकी नाबालिग बेटी उसे खाना देने घेर में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर नजदीक के ही गन्ने के खेत में खींच लिया। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके पिता दौड़े। इस पर दोनों आरोपी युवक भागने लगे। पिता ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गए और उनकी छाती की हड्डी टूट गई। किशोरी के पिता का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं लोगों को आता देखकर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि तहरीर मिली है। किशोरी के पिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed