फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हरियाणा के छात्र से कुकर्म मामले में कराया मेडिकल

हरियाणा के छात्र से कुकर्म मामले में कराया मेडिकल

Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के छात्र से कुकर्म मामले में कराया मेडिकल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। हरियाणा के छात्र से कुकर्म के मामले में पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराने के बाद आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जांच में मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र का निकलने पर रुड़की पुलिस ने केस वहीं ट्रांसफर कर दिया है। इस दौरान हरियाणा पुलिस और बच्चे के परिजन भी साथ रहे।
चार दिन पहले रुड़की बीईजी में स्पोर्ट्स कंपनी के लिए चल रही भर्ती में शामिल होने के लिए हरियाणा के जिला झज्जर के थाना प्रतापपुर स्थित एक स्कूल के 13 छात्रों का दल अपने कोच के साथ रुड़की आया था। यहां कोच ने सभी बच्चों को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक होटल में ठहराया था। बच्चे ने घटना की जानकारी अपने दादा को दी थी। जिसके बाद परिजन बच्चे को वापस ले गए थे और प्रतापपुर थाने में कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस, पीड़ित बच्चे व परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी इंस्पेक्टर साधना त्यागी को दी। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि रुड़की में ठहरने के बाद कोच बच्चों को घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया। वहां एक होटल में कोच कुकर्म कर फरार हो गया था। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है। मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र का होने पर केस वहां ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

इंसेट---
एसएसपी ने संज्ञान लेकर दर्ज कराया केस
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आनन- फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। चूंकि हरिद्वार क्षेत्र घटनास्थल बताया गया है, इसके चलते मुकदमा हरिद्वार कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed