{"_id":"5b3e4f494f1c1bbf248b4b46","slug":"121530810185-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति एमडी 3","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समिति एमडी 3
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
किसान सेवा सहकारी समिति भुरनी खतीरपुर के प्रबंध निदेशक (एमडी) को विजिलेंस ने 38 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एमडी ने निलंबित कर्मचारी से उसकी बहाली पर निलंबन अवधि का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। कर्मचारी ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। एमडी से रिश्वत की राशि बरामद कर टीम उसे देहरादून ले गई।
भुरनी खतीरपुर गांव में मोहम्मदपुर किसान सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में तैनात टीओ श्याम नारायण यादव को विभाग ने अनियमितता के चलते निलंबित किया था। कुछ वर्ष निलंबित रहने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे बहाल कर दिया। बहाली के बाद टीओ निलंबन अवधि के अवशेष वेतन व अन्य मदों का भुगतान करने के लिए समिति के एमडी किरणपाल सैनी के पास गया। एमडी ने भुगतान का चेक जारी करने के एवज में उससे तीस प्रतिशत कमीशन मांगा तो टीओ ने विजिलेंस के अधिकारियों से शिकायत कर दी। शिकायत पर देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को डीएम के हस्ताक्षर करवा कर दो-दो हजार के 19 नोट श्याम नारायण यादव को दिए। यादव ने जब एमडी को पैसे दे दिये तो बाहर मौजूद विजिलेंस टीम ने एमडी को दबोच लिया। टीम पूछताछ करने के बाद एमडी को देहरादून ले गई। आरोपी एमडी को देहरादून न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी जड़े आरोप, किया हंगामा
लक्सर। जब विजिलेंस टीम एमडी से पूछताछ कर रही थी, उसी बीच आसपास के ग्रामीण भी समिति के कार्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने भी एमडी पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने तथा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एमडी ने किसानों को विश्वास में लेकर उनके खातों से हजारों की रकम निकाल रखी है। जब ग्रामीण अपनी रकम वापस देने की मांग करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। विजिलेंस टीम के साथ ही पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया।