{"_id":"5b16c4d64f1c1b9e6e8b667d","slug":"121528218838-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, क्रास मुकदमा.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, क्रास मुकदमा.
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। बहादरपुर खादर गांव में कबूतर पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सत्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव निवासी मोहित व अमित ने कबूतर पाले हुए हैं। बताया जाता है कि रविवार को मोहित का कबूतर उड़कर अमित के पास चला गया था। इस पर अमित ने कबूतर को पकड़कर अपने पास रख लिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में लोगों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के जयपाल, कंवरपाल, ज्ञानेंद्र व कमल तथा दूसरे पक्ष के ईश्वरपाल, प्रधानपति मैनपाल, मोहित व मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान मंजू देवी ने चीनू, अमरीश, गुरमीत, अमित, सोनू, अरुण, मोहित, विनीत, मोहन व मिंटू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जबकि दूसरे पक्ष के कंवरपाल उर्फ भोला ने प्रधान पति मेनपाल, अमरीश, ईश्वरपाल, मोहित, रोहित, मांगा, संजू व लक्षमण के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।