फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मेयर यशपाल राणा जमानत पर रिहा, स्वागत में उमड़ा हुजूम

मेयर यशपाल राणा जमानत पर रिहा, स्वागत में उमड़ा हुजूम

Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मेयर यशपाल राणा जमानत पर रिहा, स्वागत में उमड़ा हुजूम
रुड़की। भाजपा पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा और उसके भांजे पर प्राणघातक हमले के आरोप में गिरफ्तार मेयर यशपाल राणा मंगलवार शाम जमानत पर रिहा हो गए। इससे उत्साहित कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

रविवार रात गंगनहर पुलिस ने मेयर यशपाल राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। तब से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक रस्साकस्सी चल रही थी। पुलिस ने मेयर की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को आश्वस्त किया था कि यदि चिकित्सकों की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में धारा-307 लगाने के समुचित तथ्य नहीं पाए गए तो उन पर लगी धारा हटा दी जाएगी। मंगलवार सुबह देहरादून से आई चिकित्सकों की रिपोर्ट में प्रभावी तथ्य नहीं पाए गए, लेकिन गंभीर चोटें होने पर धारा-325 बढ़ा दी गई है। इसके कागजात कोर्ट में पेश किए गए। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वितीय अनूप सिंह की अदालत ने मेयर यशपाल राणा की जमानत मंजूर कर ली। दूसरी और मेयर यशपाल राणा के बेटे लवी राणा की ओर से दी गई तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, उसके भांजे निखिल वर्मा और दो अन्य के खिलाफ मारपीट, लूट, छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दलित समाज के दो साथियों को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानिक करने का भी आरोप लगाया है। मेयर की ओर से हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान, रुड़की बार संघ के सचिव अनित चौधरी, प्रदीप वर्मा, अनुज कपिल, उत्तम सिंह चौहान ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed