{"_id":"598ca8f14f1c1b34228b470c","slug":"121502390513-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर में एटीएम तोड़ा, मुंबई में बजा सायरन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलियर में एटीएम तोड़ा, मुंबई में बजा सायरन
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर। दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात कलियर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में धावा बोल शटर और ताला तोड़ने के बाद एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन नगदी हाथ नहीं आने पर उनके मनसूबों पर पानी फिर गया। वारदात के दौरान मुंबई में चेतावनी के लिए लगाया गया सायरन बज उठा। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और बैंक अधिकारी हरकत में आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इससे पहले पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने पीएनबी के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर फेंक दिया। उसके बाद बैंक के बराबर में लगे एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने एटीएम में लगे सायरन को बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर एटीएम में तोड़फोड़ कर दी, लेकिन इसमें कैश नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों की नजर नहीं पड़ी, जिसकी वजह से उनकी पूरी करतूत कैद हो गई। चोरों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। बैंक अधिकारियों के अनुसार पूरा बैंक मुंबई में मुख्य कार्यालय से ऑनलाइन सर्विलांस से जुड़ा होने के कारण चोरों के एटीएम में घुसते ही उनकी हरकतें और सायरन बजने की आवाज मुंबई पीएनबी मुख्य कार्यालय के अधिकारियों को पता चल गई। उसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रबंधक को इसकी सूचना दी, इससे कर्मियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बैंक में सिक्यिोरिटी इंचार्ज कैप्टन दिवेश ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम में रात के समय नगदी नहीं डाली जाती, क्योंकि रुड़की रोड पर बैंक रात को सुनसान हो जाता है। बैंक प्रबंधक की ओर से तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि गश्त की जा रही है। चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। उन्होंने जल्द मामले के खुलासा करने का भरोसा दिया।