{"_id":"5b4e420a4f1c1b1e308b55c1","slug":"11531855370-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न मिलने से युवक ने एंबुलेंस में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज न मिलने से युवक ने एंबुलेंस में दम तोड़ा
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। फैक्ट्री से ड्यूटी कर रात को घर लौट रहे बाइकसवार युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे लक्सर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां कोई डाक्टर नहीं मिला। जब तक कर्मियों ने रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की तब तक उसकी एंबुलेंस में मौत हो गई।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हज्जरपुर निवासी नवीन शर्मा (45) पुत्र रामशरण बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। रोजमर्रा की तरह वह सोमवार रात लगभग दस बजे अपनी बाइक से सुल्तानपुर होते हुए अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुल्तानपुर-लक्सर मार्ग पर टिक्कमपुर गांव के निकट पहुंचा। इसी बीच एक चौपहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार और चालक वाहन लेकर भाग निकला। जबकि नवीन शर्मा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। इसी बीच राहगीरों की सूचना पर 108 मौके पर पहुंची और घायल को लेकर लक्सर सीएचसी पहुंची, लेकिन सीएचसी में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिसके चलते घायल नवीन काफी देर तक एंबुलेंस में तड़पता रहा। अस्पताल के कर्मचारी उसे रेफर करने की प्रक्रिया शुरू करने लगे। इसी बीच नवीन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे दरोगा यशवीर सिंह नेगी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर नवीन के परिजन अस्पताल पहुंचे।
लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी है। यहां किसी डॉक्टर की इमरजेंसी में ड्यूटी नहीं लगाई जाती।
- दिनेश बलूनी, चीफ फार्मेसिस्ट सीएचसी लक्सर