{"_id":"5b4a416c4f1c1b50748b4ccd","slug":"11531593068-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
युवक के एक रिश्तेदार ने उसके घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी शाहरूख का अपने एक रिश्तेदार से पुराना विवाद है। इससे वह कई बार शाहरूख के साथ मारपीट कर चुका है। इसके अलावा आरोपी अपने दोस्तों से भी हमला करवा चुका है। आरोप है कि मंगलवार की रात शाहरूख अपने घर पर था। इसी बीच रिश्तेदार उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे परिजन और पड़ोसियों के साथ भी उसने गाली गलौज कर मारपीट की। इसी बीच आरोपी ने धारदार हथियार से शाहरूख के चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर परिजनों रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही हमलावर की तलाश भी की जा रही है।