{"_id":"5b478d794f1c1b97468b613e","slug":"11531415929-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महीनों तक युवती के साथ दुष्कर्म किया है।
करीब छह माह पहले लक्सर कस्बे में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। युवती का आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले में कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी मोहित वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा ने गिरफ्तार पर स्टे ले लिया था, लेकिन हाल ही में कोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश कर दिए। जिसके बाद से पुलिस आरोपी मोहित वर्मा की तलाश कर रही थी। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।