फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पत्नी व बच्चे को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने पति को दिखाई हवालात

पत्नी व बच्चे को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने पति को दिखाई हवालात

Sun, 25 Mar 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व बच्चे को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने पति को दिखाई हवालात
रुड़की। तीन साल से बच्चे को लेकर अलग रह रही एक विवाहिता को साथ रहने का झांसा देकर उसका पति घर ले आया। इसके बाद पत्नी व बच्चे के साथ जमकर मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके पति को हवालात दिखाई। देर शाम तक समझौते के लिए कोतवाली में हुजूम लगा रहा ।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी एक युवक की शादी 12 साल पहले पौड़ी की एक लड़की के साथ हुई थी । जिसके एक साल बाद पुत्र हुआ लेकिन तब से ही पति पत्नी में झगड़ा रहने लगा। तीन साल पहले विवाहिता अपने पुत्र को लेकर चली गई। वह तीन साल से हरिद्वार में रह रही थी। वहीं रहकर किसी कंपनी में काम करने लगी। एक दिन पहले ही ससुराल पक्ष के लोग उसको समझा बुझा कर अपने साथ ले आये। शुक्रवार की रात को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर दी । जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट करने वाले पति को अपने साथ ले आई और हवालात में बंद कर दिया। पुलिस कार्रवाई के चलते ही कोतवाली में समझौता कराने के लिए जमावड़ा लग गया। देर शाम तक कोई समझौता नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed