फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उधार की रकम का तकादा करने पर धमकी

उधार की रकम का तकादा करने पर धमकी

Sat, 11 May 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
उधार की रकम का तकादा करने पर धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक व्यक्ति को उधार की रकम वापस मांगना महंगा पड़ गया। पहले तो युवक ने रुपये मांगने पर व्यक्ति को धमकी दी और बाद में अचानक लापता हो गया। अब युवक के परिजनों ने व्यक्ति पर बेटे को लापता करने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। व्यक्ति को पता चला तो वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि कई माह पूर्व उन्होंने एक युवक को 17 हजार रुपये उधार दिए थे। युवक ने एक सप्ताह बाद रुपये वापस करने की बात कही थी। आरोप है कि एक सप्ताह बाद उन्होंने रकम वापस मांगी तो युवक बहाने बनाने लगा। कई बार रुपये मांगने पर भी उसने नहीं दिया। शुक्रवार को वह युवक के घर रुपये मांगने पहुंचे तो उल्टा उसने सुशील को ही धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि सुशील के लौटते ही युवक घर से लापता हो गया। शनिवार को उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और सुशील पर बेटे को लापता करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने सुशील को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली तो सच्चाई सामने आ गई। सुशील कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed