फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साइबर शातिरों ने अनुसेवक के खाते 49 हजार उड़ाए

साइबर शातिरों ने अनुसेवक के खाते 49 हजार उड़ाए

Thu, 09 May 2019 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
साइबर शातिरों ने अनुसेवक के खाते 49 हजार उड़ाए
खानपुर। विकास खंड कार्यालय में तैनात एक अनुसेवक के एटीएम का क्लोन तैयार कर साइबर शातिरों ने खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

खानपुर विकासखंड में अनुसेवक के पद पर तैनात बीरबल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका खानपुर की एसबीआई की शाखा में सैलरी अकाउंट है। उन्होंने अपने खाते का एटीएम भी बनवाया है। उन्होंने तहरीर में बताया कि विगत 30 अप्रैल को उनके फोन पर 13 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। लेकिन, उस समय वह मैसेज नहीं देख पाए। एक मई को 10 हजार रुपये निकाले गए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते कि फिर 26 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। उन्होंने विकास खंड कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों को मैसेज दिखाया तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने एटीएम का क्लोन तैयार कर उनके खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन ने बताया कि फिलहाल बैंक प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहा है कि इस खाते से किस खाते में बैलेंस ट्रांसफर किया गया है। बैंक की रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित का शिकायती पत्र क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून भेज दिया गया है। बैंक प्रबंधन अपनी ओर से भी जांच में जुटा है।
- गिरीश कुमार, बैंक मैनेजर एसबीआई, खानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed