फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बालक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बालक की मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

सिरचंदी स्थित गांव में अपनी ननिहाल में आए 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ की। जहां परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव नगला कूबड़ा निवासी इल्ताफ का 10 वर्षीय बेटा हुसैन की भगवानपुर के सिरचंदी गांव में ननिहाल है। कुछ दिन पहले वह अपनी ननिहाल आया था। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह वह घर के बाहर खड़ा था। इस बीच गांव का ही एक व्यक्ति अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक कर रहा था। इस बीच उसने पीछे खड़े हुसैन को देख नहीं पाया और हुसैन ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आसपास के बच्चों ने शोर मचाया तो ट्रैक्टर चालक ने आननफानन ट्रैक्टर ट्रॉली आगे की। जब तक वह कुछ समझ पता, इसके पहले हुसैन की मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर हुसैन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। वहीं, परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed