फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   काले शीशे लगी संदिग्ध कार पकड़ी, सीज

काले शीशे लगी संदिग्ध कार पकड़ी, सीज

Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
काले शीशे लगी संदिग्ध कार पकड़ी, सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। काले शीशे लगी सफारी कार देख सीपीयू के जवानों ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने कोर कॉलेज के पास कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को सीज कर यातायात पुलिस लाइन में खड़ा किया है। यातायात उप निरीक्षक योगेश सक्सेना ने बताया कि दोपहर सवा एक बजे सीपीयू के जवान नगर निगम चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार के नंबर की सफारी आती दिखी। इस कार पर काले शीशे लगे थे। सीपीयू के जवानों ने कार को रोकना चाहा तो चालक ने कार दौड़ा ली। सीपीयू ने पुलिस की मदद से कोर कॉलेज के पास कार को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार में बैठी एक युवती और चालक मौके से फरार हो गए। जबकि दूसरे युवक को पकड़कर पुलिस यातायात पुलिस लाइन लाई। उन्होंने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed