{"_id":"5c38dd26bdec22737b7b6b4f","slug":"111547230502-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल प्रबंधक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
गागलहेड़ी मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप ने निजी स्कूल के प्रबंधक की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल प्रबंधक गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित अकबपुर कालसो निवासी अजीत कुमार (32) पुत्र ऋषिपाल गांव में ही निजी स्कूल चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह किसी काम से दौड़बसी गांव गए थे। काम निपटाने के बाद वह स्कूटी से भगवानपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी गागलहेड़ी मार्ग पर कस्बे के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह जमीन पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें करौंदी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। उधर, स्कूल प्रबंधक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।