{"_id":"5aff146b4f1c1bcf408b644f","slug":"111526666347-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुर व देवर पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुर व देवर पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Fri, 18 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
पति के साथ मारपीट का विरोध करने पर विवाहिता को उसके ससुर, देवर व तीन अन्य लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी का प्रयास भी किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बे के सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी महिला रूपा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पति मदन मजदूरी का काम करता है। उसके ससुरालजन आए दिन उसे परेशान करते हैं। साथ ही उसका पैतृक मकान कब्जाने की फिराक में हैं। आठ अप्रैल को उसका पति काम से घर लौटा तो इस बीच उसके ससुर, देवर और पड़ोस के तीन अन्य लोग लाठी- डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और उसके पति पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी मारापीटा। साथ ही पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी का प्रयास किया। शोर- शराबा सुनकर पड़ोसियों के एकत्र होने पर आरोपी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला के मुताबिक शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। वहीं लक्सर कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी देवर राजन, ससुर शिवचरण, पड़ोसी वीरेंद्र, पप्पू व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।