{"_id":"5ad4f25a4f1c1b46098b4eb9","slug":"111523905114-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी पांच लाख से अधिक की देशी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी पांच लाख से अधिक की देशी शराब
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
झबरेड़ा। पुलिस ने हीराहेड़ी निवासी एक व्यक्ति के मकान से 239 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की हीराहेड़ी गांव में एक ग्रामीण के आवास पर भारी मात्रा में देशी शराब रखी है। पुलिस ने सुबह ही गांव में जाकर छापा मारा। इस दौरान गांव के ही प्रमोद के आवास से पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली। इससे पहले की पुलिस आरोपी को दबोचती, वह मौके से फरार हो गया। घंटों चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने शराब कब्जे में ले कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी झबरेड़ा क्षेत्र में हजारों पटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हो चुकी हैं।