{"_id":"5a945adc4f1c1b28428b79a3","slug":"111519672028-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार दो महिलाएं जेल भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार दो महिलाएं जेल भेजी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। भोगपुर गांव में उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां, से दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने फरार दो अन्य महिलाओं की तलाश भी शुरू कर दी।
भोगपुर गांव निवासी दिलीप सिंह की पत्नी बोहती देवी का 2 फरवरी को अपनी पड़ोस की महिलाओं से झगड़ा हो गया था। महिलाओं ने बोहती देवी की पीटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिवार के लोगों ने हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इलाज के दौरान बोहती देवी की मौत हो गई। उसकी मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को गांव में जमकर हंगामा किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हंगामे पर काबू पाया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया इस मामले के आरोपी महिला फातों पत्नि शराफत व पुरकाना पत्नी रियासत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार महिलाओं की तलाश की जा रही है।