फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झारखंड से सुल्तानपुर के चली महिला लौटी

झारखंड से सुल्तानपुर के चली महिला लौटी

Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
झारखंड से सुल्तानपुर के चली महिला लौटी
लक्सर/सुल्तानपुर। झारखंड से लक्सर स्थित अपनी ससुराल के लिए चली महिला रविवार की देर रात लौट आई है। महिला के पति ने गांव के एक व्यक्ति पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया है कि वह अपनी मर्जी से ही बरेली में अपने रिश्तेदार के घर पर रुकी हुई थी। पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की ससुराल झारखंड प्रदेश के धनबाद में है। उसके पांच बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि उस व्यक्ति की पत्नी विगत दिसंबर माह में अपने मायके झारखंड गई थी। मायके में कुछ दिन रुकने के बाद महिला ने अपने पति को फोन पर घर वापस आने की जानकारी दी थी, तथा उसे फोन कर किराए के लिए पैसे भी मंगाए थे। किराए के पैसे मिलने के बाद महिला अपने मायके से सुल्तानपुर अपनी ससुराल आने के लिए चल पड़ी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची थी। महिला की तलाश करने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला पति ने लक्सर कोतवाली पुलिस को उसके गायब हो जाने की जानकारी दी थी, तथा साथ ही गांव के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जैसे ही गांव के युवक को कोतवाली बुलाकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो रविवार की देर रात वह स्वयं ही घर लौट आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से बरेली अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए उतर गई थी। इस पर पुलिस ने उसके ससुराल वालों को भी मौके पर बुला लिया तथा महिला ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को उसके पति के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed