फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डेयरी में सेंध लगाकर नकदी समेत माल उड़ाया

डेयरी में सेंध लगाकर नकदी समेत माल उड़ाया

Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेयरी में सेंध लगाकर नकदी समेत माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। डेयरी में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल उड़ाया। चोरों की हरकत पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डेयरी मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर दी है। पुलिस फुटेज में कैद हुई चोरों की बाइक नंबर के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में शाकिर की डेयरी की दुकान है। हमेशा की तरह बुधवार की रात वह दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे। इस बीच चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह शाकिर और उनका बेटा दुकान पहुंचे तो सेंध देखकर दोनों के होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले का ताला भी टूटा था। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। डेयरी मालिक शाकिर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। इसके बाद दुकान मालिक ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन युवक बाइक पर जाते नजर आए। उन्होंने कैमरे की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई। साथ ही तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान के गल्ले से करीब आठ हजार रुपये समेत अन्य सामान ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed