फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धारदार हथियार से हमला करने पर दो पर मुकदमा

धारदार हथियार से हमला करने पर दो पर मुकदमा

Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमला करने पर दो पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

घर के सामने शराब पीने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने धारदार हथियार से एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी मकसूद अली पुत्र असगर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सद्दाम की लक्सर कस्बे के लोको मोहल्ले में नाई की दुकान है। उसने बताया कि विगत तीन मार्च को उसकी चाची का निधन हो गया था। लेकिन इसी बीच कस्बे के ही आदर्श कॉलोनी निवासी बिल्लू और उसका भाई बाच्ची पुत्र नजाकत उनके घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। इस पर बेटे सद्दाम ने उन्हें शराब पीने से रोकते हुए वहां से जाने को कहा। आरोप है कि चार मार्च को बिल्लू और उसके भाई बाच्ची ने धारदार हथियार और सरिया से हमला कर सद्दाम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सद्दाम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिल्लू और उसके भाई बच्ची निवासी आदर्श कॉलोनी लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed