फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तनिष्क शोरूम से सोने की चेन चोरी में दो महिलाएं गिरफ्तार

तनिष्क शोरूम से सोने की चेन चोरी में दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम से सोने की चेन चोरी में दो महिलाएं गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तनिष्क शोरूम से सोने की चेन चोरी होने के मामले में तत्परता दिखाते हुए दो पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दोनों चेन भी बरामद की है। आरोपी महिलाएं मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर दो बुर्काधारी महिलाएं सिविल लाइंस स्थित तनिष्क शोरूम में ज्वेलरी खरीदने आई थीं। ज्वेलरी देखने के बहाने दोनों ने सोने की दो चेन चुरा ली और शोरूम से फरार हो र्गइं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर शोरूम के एडमिन मोहित वैध ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज चेक की और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस दोनों महिलाओं को रोडवेज बस अड्डे के पास पकड़ लिया। पुलिस ने तलाश ली तो दोनों के पास 40 ग्राम की सोने की दो चेन बरामद हुई। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान सोनी पत्नी सादाब और मोनी पत्नी अब्बास निवासी खलापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई अंकुर शर्मा, एसआई पूजा मेहरा, कांस्टेबल योगेंद्र भंडारी, प्रेम बल्लभ, अंजू और नीता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed