फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान और मकान में चोरी के मामले में दो दबोचे

दुकान और मकान में चोरी के मामले में दो दबोचे

Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दुकान और मकान में चोरी के मामले में दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक मकान और दुकान में हजारों की चोरी के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों ने क्षेत्र में चोरियों की कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों के साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों चोरों ने इलेक्ट्रिक की दुकान समेत एक मकान समेत अन्य स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लगातार चोरी की वारदात से पुलिस की चिंता भी बढ़ गई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस पाड़ली गुर्जर फाटक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो वे घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। शक है कि उन्होंने क्षेत्र में चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed