फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फाइनेंस कंपनी का एजेंट लाखों लेकर फरार

फाइनेंस कंपनी का एजेंट लाखों लेकर फरार

Tue, 11 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी का एजेंट लाखों लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट 400 लोगों की करीब 10 लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने फाइनेंस दफ्तर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। पीड़ितों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस एजेंट की तलाश कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार-दून हाईवे पर एक फाइनेंस कंपनी है। इस फाइनेंस कंपनी में सहारनपुर का एक युवक एजेंट का काम करता है। पुलिस के अनुसार, कंपनी की ओर से एक स्कीम शुरू की गई थी। स्कीम में दो-दो हजार रुपये की तीन किश्त जमा करने पर लोगों को तीन लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा था। कंपनी में स्कीम को लेकर रुड़की, कलियर, धनौरी व लक्सर क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों ने खाते खुलवाए थे। इसके बाद सहारनपुर निवासी एजेंट हर माह लोगों से किश्त लेता रहा। इस बीच उसने ये रकम कंपनी में जमा नहीं करके अपने पास रख ली। चार माह में उसने करीब 10 लाख रुपये जमा कर लिए और कुछ दिन पूर्व फरार हो गया। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे एकजुट होकर कंपनी के दफ्तर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अपनी रकम वापस करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग गंगनहर कोतवाली पहुंचे। यहां किशन चावला, रमेश, उदय, राजू, अर्जुन, लोकेश कुमार, मेनपाल, अनु, अनुज, पंकज सैनी और सुभाष समेत कई लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एजेंट को किश्त की रकम दी थी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed