फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंक मैनेजर ने दी पुलिस को तहरीर

बैंक मैनेजर ने दी पुलिस को तहरीर

Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। कर्ज चुकाये बिना ही किसान ने ट्रैक्टर और जमीन बेच दी। बैंक मैनेजर ने धोखाधड़ी करने का आरोप लागते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर कुन्हारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक गिरीश चौधरी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक से मोहम्मदपुरकुन्हारी व डुमनपुरी निवासी एक महिला समेत तीन लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर एवं केसीसी कार्ड पर आठ लाख से अधिक का ऋण लिया था। उन पर बैंक का सत्रह लाख रुपये बकाया हो गया है। उन्होंने बताया कि ऋण के एवज में उन्होंने अपनी भूमि बैंक में बंधक रखी थी, लेकिन कुछ समय के बाद ऋण की किश्त देना बंद कर दिया गया। गिरीश चौधरी का कहना है कि जब उन्होंने गांव पहुंच कर ट्रैक्टर के बाबत जानकारी की तो पता चला कि किसान ने ऋण पर लिया ट्रैक्टर बेच दिया है। इतना ही नहीं बैंक में बंधक की गई जमीन को भी धोखाधड़ी कर ऋण चुकाये बिना ही बेच दिया है। शाखा प्रबंधक ने उनके खिलाफ बैंक को धोखा देकर उनकी रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed