{"_id":"5a565dd14f1c1b191b8b45d0","slug":"101515609553-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात जिग्रेश मेवानी को तलाशती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी रात जिग्रेश मेवानी को तलाशती रही पुलिस
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। गुजरात के चर्चित दलित नेता जिग्रेश मेवानी के भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के दिल्ली से रुड़की की तरफ आने की सूचना पर पुलिस पूरी रात दौड़ती रही। पूरी रात घेराबंदी के बाद भी जिग्नेश का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
बीती रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि गुजरात के चर्चित दलित नेता जिग्रेश मेवानी दलितों को जागरूक करने के लिए पहले सहारनपुर और उसके बाद रुड़की होते हुए देहरादून की ओर जा रहे हैं। दिल्ली और देहरादून से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस की ओर से घेराबंदी शुरु कर दी गई। कुछ लोग नारसन और कुछ पुलिसकर्मी भगवानपुर के बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिग्नेश को भीम आर्मी का समर्थन मिलने की सूचना ने भी पुलिस के कान खड़े कर दिए। पूरी रात की घेराबंदी के बाद भी जिग्रेश का कुछ सुराग नहीं मिल सका। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना तो मिली थी लेकिन कोई लोकेशन नहीं मिली। सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।