फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   क्लर्क की आरक्षण पर टिप्पणी से कॉलेज में मारपीट हंगामा

क्लर्क की आरक्षण पर टिप्पणी से कॉलेज में मारपीट हंगामा

Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
क्लर्क की आरक्षण पर टिप्पणी से कॉलेज में मारपीट हंगामा
नारसन। रिम्स कॉलेज दहियाकी मंडावली में एक कर्मी की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर आरक्षण को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर बवाल मच गया। टिप्पणी पर आरोपी कर्मचारी और शिक्षक के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच आरोप है कि कर्मी ने एक छात्र को सरिया मारकर घायल कर दिया। मामला बढ़ता देख कालेज प्रबंधन ने शिक्षक और कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी। इसकी भनक लगते ही शिक्षक के समर्थन में जाट समाज के लोग कालेज परिसर में घुस आए और शिक्षक की बहाली की मांग को प्रबंधन का घिराव कर दिया। परीक्षा दे रहे छात्रों ने भी परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

रिम्स कालेज में कार्यरत कर्मचारी (क्लर्क) कपिल कौशिक ने ‘इडिएट क्लब’ के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। इस पर उन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय पर टिप्पणी की कि ‘आरक्षण सरकार की ओर से दी गई भीख है’। इसी के साथ जाटों को निशाना बनाते हुए लिखा कि ‘राजस्थान और हरियाणा में आरक्षण को लेकर मानवता को शर्मसार किया गया है’। इसे पढ़कर रिम्स में तैनात शिक्षक तेजवीर सिंह ने कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया। आरोप है इस पर कर्मी कपिल कौशिक भड़क गए और जाटों के लिए अभद्र टिप्पणी दिया कर दी। इस पर शिक्षक व क्लर्क में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद कर्मी हाथ में सरिया लेकर आरक्षित बिरादरियों को गाली देनी शुरू कर दी। छात्र भी इसके विरोध में उतर आए। इसी दौरान कर्मचारी कपिल कौशिक ने सरिया मारकर छात्र प्रभात को घायल कर दिया। स्टाफ ने बीच बचाव कर मामला निपटा दिया। उसके बाद कालेज प्रबंधन ने शिक्षक और कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी। अन्य छात्रों को जब शिक्षक तेजवीर सिंह की सेवा समाप्त करने और आरक्षण को लेकर की टिप्पणी के बारे में पता चला तो उन्होंने कॉलेज में चल रही बीएससी एग्रीकल्चर, बीकॉम और एमकॉम की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और तेजवीर सिंह को वापस लाने की मांग करने लगे। इसी बीच शिक्षक के समर्थन में जाट समाज के लोग कालेज परिसर में घुस गए और कालेज प्रबंधन का घिराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी यदि कालेज मालिक और वीसी दोपहर एक बजे तक मौके पर नहीं आते तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना पर एसएसआई मय फोर्स के कालेज पहुंच गए। उन्हीं की मौजूदगी में जाट समाज के लोगों ने बैठक की। इसे संबोधित करते हुए जाट महासभा के सचिव सुदेशपाल सिंह ने आरोपी कर्मचारी कपिल कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और शिक्षक तेजवीर सिंह को वापस नौकरी पर रखने की मांग की। किसान नेता बलजोर सिंह ने बताया कि एसएसपी से वार्ता करने पर कालेज प्रबंधन को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने और शिक्षक को बहाल करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। यदि मांग पूरी नहीं होती तो कालेज प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक शिक्षक तेजवीर सिंह की वापसी नहीं होती तब तक परीक्षा का बहिष्कार रहेगा। मौके पर देवेंद्र शास्त्री अरविंद राठी, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विकेश चौधरी, जयकुमार मुखिया, भरत सिंह, देवपाल राठी, संजय कुमार, बिल्लू, अजय कुमार, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed