फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया

पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया

Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया
मंगलौर। पूर्व विधायक शहजाद को पत्र भेजकर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने एक-दूसरे व्यक्ति को फंसाने के लिए उसके नाम से पत्र भेजा था।
विज्ञापन

सितंबर में लहबौली निवासी पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद को एक व्यक्ति ने पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। बाद में इस व्यक्ति ने पूर्व विधायक व पुलिस के सामने ऐसा कोई पत्र भेजने से साफ इनकार कर दिया था। तब से पुलिस पत्र भेजने वाले की तलाश में जुटी थी। सूचना पर रविवार को पुलिस ने ग्राम लहबौली निवासी राम भरोसे पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से अगौता थाना दौराला, मेरठ का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति को फंसाने के लिए उसके नाम से पूर्व विधायक को पत्र भेज दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed