फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुलतानपुर/ लक्सर।
कंकरख़ाता गांव के एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सुल्तानपुर के एक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कंकरखाता रसूलपुर गांव निवासी ओमी पुत्र हरमल ने पिछले दिनों कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि जुलाई में अपने बेटे रॉकी,अर्जुन व पुत्रवधू मीना के साथ वह अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक उसके बेटे रॉकी की तबियत बिगड़ गई। वह उसे इलाज के लिए टिक्कमपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। कर्मचारियों ने रॉकी को भर्ती कर इलाज के लिए उनसे पंद्रह हजार रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि जब रॉकी को भर्ती किया तब अस्पताल संचालक डाक्टर और उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। ऐसे में उसका उपचार शुरू नहीं हो पाया। काफी देर बाद अस्पताल संचालक और उसकी पत्नी के आने पर रॉकी की जांच की। ओमी का आरोप है कि वह अस्पताल में रॉकी के कमरे के बाहर ही बैठे रहे। उनके अनुरोध करने पर भी अस्पताल संचालक ने उन्हें बेटे से नहीं मिलने दिया। कुछ ही देर बाद सुल्तानपुर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर आए तब अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी कि उनके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस पर परिजन हैरान रह गए, लेकिन उनके सवालों का अस्पताल प्रबंधन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनके प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अस्पताल प्रबंधन तथा स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाल टीएस राणा ने बताया क्या कि कोर्ट के आदेश पर अस्पताल संचालक अरविंद कुमार, उसकी पत्नी प्रवीणा व स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर अस्पताल संचालक अरविंद कुमार का कहना है कि जिस समय युवक को उसके परिजन लेकर अस्पताल आए थे, उसकी हालत बहुत नाजुक थी। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम भी कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed