फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   crack in pillar of railway overbridge

फ्लाईओवर में आई दरार, हादसा होने का खतरा

Mon, 02 Aug 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
crack in pillar of railway overbridge
रेलवे ओवरब्रिज के एक पिलर के ऊपर वाले हिस्से में दरार आ गई, जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने पिलर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्सर कस्बे में रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाया गया है। कुछ दिन पहले रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी दिशा की ओर के एक पिलर के ऊपर वाले हिस्से में दरार आ गई। नगरवासियों ने मामले की शिकायत लक्सर एसडीएम से की थी। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। उन्होंने दरार को मामूली क्रैक मानते हुए इसकी मरम्मत कराने की बात कही थी। साथ ही ठेकेदार को पिलर की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को पिलकर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक तौर पर मम्मरत कराई जा रही है। इसके बाद कमेटी को रिपोर्ट भेजकर एक्सपर्ट की राय ली जाएगी। उधर, नगरवासियों का कहना है कि पुल की देखभाल नहीं होने के चलते इसमें कई जगह दरारें आ चुकी हैं। इससे कस्बावासियों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed