फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Couple was selling smack in the house, woman absconded, husband arrested

Roorkee News: घर में स्मैक बेच रहा था दंपती, महिला फरार, पति हुआ गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Couple was selling smack in the house, woman absconded, husband arrested
रुड़की। घर में स्मैक बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान महिला फरार हो गई। जबकि पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेड के अंदर से 11.76 ग्राम स्मैक भी बरामद की। वहीं, पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि बंदा रोड माहिग्रान मोहल्ले में एक दंपती घर के अंदर से स्मैक बिक्री कर रहा है। सूचना पर एएसपी ने पुलिस टीम और डॉग बेला को साथ लेकर घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगने पर महिला घर की छत के सहारे मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो पता चला कि वह घर के अंदर से ही स्मैक की पुड़िया बनाकर बिक्री करते हैं। पुलिस ने स्मैक के बारे में जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर डॉग बेला ने कमरे में पहुंचकर बेड के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु होने का संकेत पुलिस को दिया। पुलिस ने बेड की तलाशी ली तो 11.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि इमरान और मेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी को मिली थी सटीक सूचना
एएसपी कुश मिश्रा को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि मेसर घर के अंदर से ही स्मैक बेच रही है। इस पर उन्होंने पुलिस को महिला के घर नजर रखने के निर्देश दिए। इस बीच शनिवार की सुबह सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई कर स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed