फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Country will grow with women's advancement

महिलाओं की तरक्की से बढ़ेगा देश

Wed, 08 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला रुड़की।
अमर उजाला रुड़की। Updated Wed, 08 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा गोष्ठियां आदि का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की तरक्की और सम्मान से देश आगे बढ़ सकता है। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने और शिक्षा के जरिये देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मतलबपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रस्तुत नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला दिवस को हम महिलाओं के सम्मान के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आगे बढ़कर लाभ उठाना चाहिए। मौके पर उपासना अग्रवाल, प्रमोद कुमार, सेवाराम, संगीता सैनी, सविता, आरती, प्रीति सैनी, निर्मल, बबली, गीता, पिंकी, सुमन, रजनी, ममता सैनी, विमल सैनी, सरमिष्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहयोग सेवा समिति रुड़की की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में रामनगर स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की राष्ट्र के लिए प्रगति और उनका समाज में सहयोग पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक बत्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मौके पर समिति संस्थापक शोभाराम प्रजापति, राजीव शर्मा, मन्नु मेहंदीरत्ता, रमेश भटेजा, अश्वनी मलिक, अनुराग ढींगरा, तुषार, मोहित घई, सुदर्शन चांदना, भूपेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाडरा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में भी महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, नाट्य प्रस्तुति, डिबेट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण को उजागर किया। इस मौके पर डा. रकम सिंह ने महिला मरीजों को सम्मानित किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी शिवानी को प्रथम, रेखा को द्वितीय व रितु को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया। ट्रस्ट सचिव डा. रकम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर विजय पाल सिंह, डा. ऋषभ जैन, राजीव सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ओमपाल सिंह, राजेश कुमार मौर्य एवं प्राचार्या नवनीता आर कुमार आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

साउथ सिविल लाइंस स्थित गुरुकुलम प्ले स्कूल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर संचालिका दीपमाला कौशिक ने बेटियों को पढ़ा लिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। इस अवसर पर नेहा, प्रतिष्ठा, विदूषी, प्रतिभा, सोनी, शैजल, स्वर्णिमा आदि मौजूद रहे।
सेक इंसानियत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रामपुर रोड स्थित एक पैलेस में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 25 महिलाओं एवं छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। महिला आयोग की सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं मां के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला सामाख्या की पूर्व जिलाध्यक्ष नाहिद ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मौके पर हाजी सलीम खान, आरए खान, डा. जाहिद खान, आरजू अंसारी, शबीना कादरी, कहकशा अंसारी, सना मलिक, सानिया नाज आदि मौजूद रहे।  

निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
रुड़की (ब्यूरो)। शेरपुर गांव में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से महिला दिवस पर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। 47 महिलाओं का चेकअप किया गया। जिसमें चर्मरोग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गई। मौके पर डा. वंदना ग्रोवर, डा. संगीता गर्ग, डा. सुधि अग्रवाल, डा. रामसुभग सैनी, डा. अशोक आदि मौजूद रहे।


महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान
भगवानपुर (ब्यूरो)। बीडी इंटर कालेज में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक संजय गर्ग ने कहा कि देश की आधी आबादी के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को खुद अधिकारों के प्रति जागरूक बनने और शिक्षा के जरिये देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर रियासत अली, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed