फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Coronation of Shri Ram took place on reaching Ayodhya

Roorkee News: अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Thu, 09 Nov 2023 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Coronation of Shri Ram took place on reaching Ayodhya
फोटो समाचार:
विज्ञापन


राज्याभिषेक होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
श्रीराम लीला के समापन पर किया गया हवन यज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। श्री रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप व श्रीराम के राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज गया। बुधवार की रात आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति ढंडेरा की ओर से चल रही श्रीरामलीला के समापन पर हवन यज्ञ किया गया।

इस दौरान भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध करने के बाद वनवास के 14 वर्ष पूरे होने पर सीता माता, भाई लक्ष्मण व हनुमान के साथ वापस अयोध्या आते हैं। उनके अयोध्या पहुंचते ही श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंज उठता है। इसके बाद श्री राम के राज्याभिषेक के लिए आरती व मंगल गीत गए। इसके बाद श्री राम लीला में अभिनय करने वाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह रावत, सतीश नेगी, विजय सिंह पवार, ज्ञान सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, जय सिंह नेगी, बालम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed