फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corona infected in IIT, infected students admitted at home

आईआईटी में बढआईआईटी में बढ़े कोरोना संक्रमित, घर गए छात्रों के प्रवेश पर रोक

Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona infected in IIT, infected students admitted at home
आईआईटी में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने घर गए छात्रों के लौटने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी है। वहीं, संस्थान में सोमवार को दस नए छात्रों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है। इन सभी छात्रों को कोविड केयर सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के छात्रों में कोरोना संक्रमण फैलने के चलते चार हॉस्टलों को सील किया गया है। वहीं, रोज जांच में कोरोना संक्रमित छात्रों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार तक 44 छात्रों में कोरोना पुष्टि हो चुकी थी जबकि सोमवार को दस और छात्रों में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके यह संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है, जिसमें 23 छात्राएं और 31 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा कुछ फैकल्टी मेंबर और स्टाफ के लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि बताई जा रही है। इसके बाद यह आंकड़ा 60 से अधिक हो जाता है। आईआईटी की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं, घर गए छात्रों के संस्थान में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने तक बाहर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
अब तक 650 छात्रों की हो चुकी है जांच
आईआईटी में वर्तमान में तीन हजार छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं। इनमें से अभी तक 650 छात्रों की कोरोना जांच हो चुकी है। सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि जिन छात्रों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हीं छात्रों का टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक संस्थान में जितने भी छात्र, फैकल्टी और स्टाफ के लोगों को प्रवेश दिया गया है, उन सभी की संस्थान के नियमों के अनुसार, कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आईआईटी में भी खुला टीकाकरण केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को आईआईटी परिसर में भी टीकाकरण केंद्र खोल दिया। पहले ही दिन यहां करीब 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। दरअसल, आईआईटी परिसर में अचानक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके चलते आईआईटी में स्थित चार हॉस्टल को भी सील करना पड़ा। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आईआईटी परिसर में टीकाकरण केंद्र खोला है। सिविल अस्पताल के प्रबंधक अंकित राणा ने बताया कि उम्मीद है कि अब धीरे-धीरे यहां भी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed