{"_id":"577d40834f1c1b446c7f9d06","slug":"construction-work-is-prohibited-in-illegal-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी अवैध कालोनी का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढंडेरा में एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) की अनुमति के बिना बनाई जा रही कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। एचआरडीए उपसचिव की ओर से अब अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वाले कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए एचआरडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भगवानपुर एसडीएम एवं एचआरडीए उपसचिव मनीष कुमार सिंह ने टीम के साथ कई अवैध कॉलोनियों की जांच की। जिनमें सचिव ने ढंडेरा क्षेत्र की अनाधिकृत निर्माणाधीन कॉलोनियों सैनिक विहार, कृष्णा कॉलोनी तथा हरिद्वार-दिल्ली बाईपास रोड स्थित गायत्री एन्कलेव, वर्धामानपुरम कॉलोनी और मंगलौर रोड पर एवरग्रीन प्रॉपर्टीज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कॉलोनी निर्माण के स्वीकृत दस्तावेज मांगे, लेकिन एक भी व्यक्ति एचआरडीए से पास नक्शा नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने निर्माण पर रोक लगा दी। उन्होंने एचआरडीए के अधिकारियों को मौके पर क्लोनाइजर के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मनीष कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वालों को दी गई नोटिस का जवाब आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता जीसी भट्ट और अवर अभियंता गोविंद सिंह, संजीव अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकृत कॉलोनी में ही लें प्लॉट
एचआरडीए के अधिकारियों ने जनता से भी शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करने एवं भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अधिकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की है। उपसचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अपने आशियानें बनाने के लिए कॉलोनियों में जमीन खरीदने से पहले एचआरडीए से स्वीकृत नक्शे को देख लें, क्योंकि नक्शे में पानी निकासी, सीवर लाइन, पार्किंग स्थल, रास्ते आदि छोड़े जाते हैं। इसके बाद ही कॉलोनी काटने की परमिशन दी जाती है, जिससे कॉलोनी निर्माण होने के बाद लोगों को जलनिकासी और पार्किंग आदि समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही शहर के सुनियोजित विकास में भी मदद मिलती है।